Indian Railways:- भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि आने वाले कुछ महीनों में IRCTC की नई “डिस्ट्रैक्शन-फ्री” वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज, सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है।
नई वेबसाइट का इंटरफेस अधिक साफ-सुथरा और व्यवस्थित होगा, जिससे यात्रियों को अनावश्यक विकल्पों और अतिरिक्त तत्वों से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। रेलवे का लक्ष्य है कि उपयोगकर्ता आसानी से टिकट खोज सकें, बुकिंग कर सकें और अन्य सेवाओं का तेज़ी से लाभ उठा सकें।
World News :- प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूज़ीलैंड दौरे की तस्वीरें साझा कीं, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर रहा विशेष जोर
भारतीय रेलवे के अनुसार, वेबसाइट में बेहतर प्रदर्शन, तेज़ लोडिंग, आसान नेविगेशन और उच्च ट्रैफिक के दौरान भी बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रेलवे का मानना है कि इस नए प्लेटफॉर्म के शुरू होने के बाद करोड़ों यात्रियों का ऑनलाइन टिकट बुकिंग अनुभव पहले की तुलना में अधिक सहज और सुविधाजनक होगा।