1600 Number Series :- भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने स्पष्ट किया है कि 1600 नंबर सीरीज़ से आने वाली कॉल को भारत में कोई भी मोबाइल एप्लिकेशन ब्लॉक नहीं कर सकता।TRAI के अनुसार, 1600 सीरीज़ का उपयोग अधिकृत संस्थानों और विभिन्न वैध सेवाओं से संबंधित कॉल के लिए किया जाता है। ऐसे में किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को इन कॉल्स को ब्लॉक करने की अनुमति नहीं है।
Indian Railways:- यात्रियों को मिलेगी आसान बुकिंग सुविधा, जल्द आएगी नया डिस्ट्रैक्शन-फ्री IRCTC वेबसाइट
नियामक ने लोगों से अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें और भ्रामक दावों या अफवाहों से सावधान रहें। यदि किसी कॉल को लेकर संदेह हो, तो संबंधित संस्था से आधिकारिक माध्यमों के जरिए उसकी पुष्टि करें।
TRAI समय-समय पर उपभोक्ताओं को साइबर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करता रहता है।