Weather update :- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश, जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Microsoft Layoffs :- माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी घोषणा, छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को 9 महीने तक के वेतन का मिलेगा पैकेज
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन क्षेत्रों में भी स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
IMD ने कहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका बनी हुई है। किसानों, यात्रियों और स्थानीय निवासियों से मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने की अपील की गई है।प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।