Delhi NCR Rain Alert :- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD ने दिनभर बारिश और गरज के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया

Delhi NCR Rain Alert :- दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिनभर दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की भी चेतावनी दी है।

Rahul Gandhi 5 Demands :- हिरासत से रिहा होते ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें

बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Please Read and Share
Verified by MonsterInsights