Rajya Sabha NEET Row :- राज्यसभा में नीट विवाद पर जोरदार हंगामा, खरगे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई

Rajya Sabha NEET Row :- संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में नीट पेपर लीक और परीक्षा विवाद को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा और विस्तृत चर्चा की मांग की।

Rahul Gandhi Paper Leak Statement :- राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- 152 पेपर लीक हुए, एक भी दोषी को सजा नहीं मिली

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रही है।

विपक्षी सांसदों ने सदन में नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी प्रभावित हुई। वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि पेपर लीक के मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Please Read and Share
Verified by MonsterInsights