उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार बटरफ्लाई सर्वे”
उमरिया बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार बटरफ्लाई सर्वे हो रहा है। बरटफ्लाई सर्वे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिलने वाली तितलियों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद तितलियों को संरक्षित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 19 सितंबर से शुरू हुए बटरफ्लाई सर्वे को लेकर कर्मचारियों में भी उत्साह है। टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी भी सर्वे टीम में आए सदस्यों के साथ जंगलों में घूम-घूम कर तितलियों की प्रजातियां के सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं। तितलियों के सर्वे के लिए टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्र के 15 कैंपों में 61 सदस्य हैं।
सदस्य टाइगर रिजर्व के जंगलों में सुबह सूर्योदय के बाद से जंगल में पैदल चल कर तितलियों की प्रजाति का सर्वे कर रहे हैं। सदस्य लगभग 15 किलोमीटर जंगल में घूमते हैं। जंगल में घूमकर सर्वे सीट में तितलियां की जानकारी को अपडेट किया जाता है।