Amarnath Yatra :- श्री अमरनाथ धाम की यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए लद्दाख से तीसरा वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की दिशा में तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित मार्ग लद्दाख के मीनामार्ग को पवित्र अमरनाथ गुफा से जोड़ेगा और इसकी लंबाई लगभग 6–7 किलोमीटर होने की संभावना है। इस मार्ग के बनने से श्रद्धालु एक ही दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।
Anubrata Mondal :- ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा झटका, अनुब्रत मंडल के ऋतब्रत बनर्जी खेमे में जाने की अटकलें तेज
वर्तमान में अमरनाथ यात्रा के लिए दो प्रमुख मार्ग उपलब्ध हैं। पहला बालटाल मार्ग, जिसकी दूरी लगभग 14 किलोमीटर है, जबकि दूसरा पहलगाम मार्ग है, जो लगभग 34 किलोमीटर लंबा है। प्रस्तावित तीसरा मार्ग इन दोनों के मुकाबले छोटा होगा और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, यह नया मार्ग निर्माणाधीन जोजिला सुरंग के पूर्वी छोर से अमरनाथ गुफा तक विकसित करने का प्रस्ताव है। जोजिला सुरंग के पूरा होने के बाद कश्मीर और लद्दाख के बीच सालभर संपर्क बना रहेगा, जिससे इस नए मार्ग का महत्व और बढ़ जाएगा। संबंधित एजेंसियां इस परियोजना की व्यवहार्यता और विस्तृत योजना पर काम कर रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरा मार्ग शुरू होने से अमरनाथ यात्रा के दौरान मौजूदा मार्गों पर श्रद्धालुओं का दबाव कम होगा। साथ ही लद्दाख आने वाले पर्यटक भी कम समय में बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, फिलहाल यह परियोजना प्रस्ताव और योजना के चरण में है। विस्तृत रिपोर्ट और आवश्यक स्वीकृतियों के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।