Amir Khan news :- आमिर खान और गौरी स्प्रैट की होगी सादगी भरी ‘घरेलू शादी’, खास दिन को यादगार बनाएंगे करीबी दोस्त

Amir Khan news :-  बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई 2026 को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी बेहद सादगी और निजी माहौल में उनके मुंबई स्थित घर पर होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

आमिर खान ने बताया कि वह और गौरी अपनी शादी को बिल्कुल साधारण और निजी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भव्य समारोह या बड़े रिसेप्शन की योजना नहीं है। उनकी इच्छा है कि सभी लोग उन्हें अपना आशीर्वाद दें और इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में बॉलीवुड से केवल आमिर के बेहद करीबी मित्र और परिवार के लोग शामिल होंगे। यही वजह है कि इस समारोह को ‘घरेलू शादी’ कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी कोई बड़ा रिसेप्शन आयोजित नहीं किया जाएगा।

विदेशों में Welcome To The Jungle का जलवा, 7 दिनों में ही निकाली लागत; बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई

गौरतलब है कि आमिर खान ने इसी वर्ष सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। अब दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। आमिर के प्रशंसकों के बीच इस खबर को लेकर काफी उत्साह है और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Please Read and Share