CRPF Deployment Delhi Protest :- राजधानी दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन और अन्य राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ (CRPF) की 20 अतिरिक्त कंपनियों को तत्काल दिल्ली में तैनात करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए पश्चिम बंगाल से जवानों को विशेष विमानों के जरिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, संसद क्षेत्र, जंतर-मंतर, केंद्रीय सचिवालय और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर सीआरपीएफ के जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेंगे।
गृह मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती बिना किसी देरी के सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और राजधानी में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
इस बीच, प्रदर्शन को देखते हुए कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध और अतिरिक्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी का पालन करें।