Datia Bypoll :- दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को लेकर विरोध के बाद धारा 163 लागू, शांति बनाए रखने की अपील

Datia Bypoll :- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता Narottam Mishra के समर्थकों ने फैसले का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया, जिसके दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने की घटनाएं भी सामने आईं।

Donald Trump :- ट्रंप के बयान के बीच तेहरान में धमाकों से हलचल, ईरान बोला- नियंत्रित विस्फोट था, हमला नहीं

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। इस आदेश के तहत बिना पूर्व अनुमति के जुलूस, धरना, प्रदर्शन और सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर रोक रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 

इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हिंसा या तोड़फोड़ से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्टी के निर्णयों का सम्मान किया जाना चाहिए और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

 

प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Please Read and Share