Delhi rain :- राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी संबंधित विभाग और एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मैदान में तैनात हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD), नगर निगम (MCD), दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल पानी निकासी और यातायात सुचारु करने के लिए टीमें भेजी जा रही हैं।
Varanasi Airport :- वाराणसी एयरपोर्ट पर बन रहा देश का पहला सक्रिय रनवे के नीचे छह-लेन अंडरपास, कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
दिल्ली सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी संबंधित हेल्पलाइन या प्रशासन को तुरंत दें।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने सभी विभागों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।