Gurugram news :- गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़, चार संदिग्ध शूटरों की मौत, एक घायल; तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल

Gurugram news :- हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस और संदिग्ध शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में चार संदिग्ध शूटरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। इस दौरान गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना गुरुवार रात शहर के सुशांत लोक फेज-2 क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को हथियारबंद संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घायल पुलिसकर्मियों और संदिग्धों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार संदिग्धों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।

Jaipur News :- जयपुर छात्रा अमायरा मौत मामला: नया CCTV फुटेज सामने आया, जांच पर फिर बढ़ी चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि संदिग्धों पर एक कारोबारी को निशाना बनाने और कथित रंगदारी से जुड़े मामले में संलिप्त होने का संदेह था। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Please Read and Share