IGNOU Question Paper Leak को लेकर इन दिनों छात्रों के बीच चर्चा तेज हो गई है। जून-जुलाई 2026 टर्म एंड परीक्षा के दौरान टेलीग्राम पर कुछ लोगों द्वारा प्रश्न-पत्र बेचने का दावा किया जा रहा है। इन दावों के बाद कई छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ छात्रों ने इग्नू को ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि टेलीग्राम पर अलग-अलग विषयों के प्रश्न-पत्र 199 रुपये में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। स्क्रीनशॉट में यह भी कहा गया कि परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले प्रश्न-पत्र और उत्तर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
हालांकि, इग्नू प्रशासन ने IGNOU Question Paper Leak की खबरों को लेकर स्पष्ट बयान जारी किया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि अब तक किसी भी परीक्षा केंद्र से पेपर लीक होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। इसके अलावा किसी भी परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है। इग्नू ने बताया कि मामला सामने आते ही पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। साथ ही सभी क्षेत्रीय और परीक्षा केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इग्नू की जून-जुलाई टर्म एंड परीक्षा 1 जून से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक चलेगी। देशभर के करीब 900 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार 9 लाख से अधिक विद्यार्थी लगभग 2000 पाठ्यक्रमों की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
FAQ
प्रश्न 1: क्या IGNOU Question Paper Leak की पुष्टि हुई है?
नहीं, इग्नू ने कहा है कि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
प्रश्न 2: क्या इग्नू की परीक्षा रद्द कर दी गई है?
नहीं, सभी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं।
प्रश्न 3: टेलीग्राम पर क्या दावा किया गया था?
कुछ चैनलों पर 199 रुपये में प्रश्न-पत्र और उत्तर देने का दावा किया गया था।
प्रश्न 4: इग्नू ने क्या कार्रवाई की है?
विश्वविद्यालय ने पुलिस को सूचना दी है और सभी परीक्षा केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।