Nitin Gadkari on ethanol :- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल नीति को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित कंपनी में उनकी हिस्सेदारी केवल 0.07 प्रतिशत है और इसे लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
गडकरी ने कहा कि इथेनॉल नीति देश के किसानों, पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस नीति को व्यक्तिगत हितों से जोड़ना पूरी तरह गलत है।
Saurav Ganguly in ICC :- ICC में सौरव गांगुली को बड़ी जिम्मेदारी, क्रिकेट प्रशासन में मिली नई भूमिका
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मामूली हिस्सेदारी को मुद्दा बनाकर गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
हाल के दिनों में इथेनॉल मिश्रित ईंधन (E20) और उससे जुड़े निवेश को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सार्वजनिक मंचों पर सवाल उठाए गए थे। इन्हीं आरोपों के बीच गडकरी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका किसी प्रकार का हितों का टकराव (Conflict of Interest) नहीं है।
उन्होंने दोहराया कि सरकार की इथेनॉल नीति राष्ट्रीय हित में है और इसका लाभ किसानों, उपभोक्ताओं तथा देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।