Noida Authority:- नोएडा में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 145 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए री-टेंडर जारी

Noida Authority:- नोएडा प्राधिकरण ने शहर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए री-टेंडर जारी कर दिया है। इस कदम के साथ लंबे समय से प्रस्तावित परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

प्राधिकरण के अनुसार, यह खेल परिसर सेक्टर-123 में लगभग 26.65 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 145 करोड़ रुपये है। इसे आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की योजना है।

TCS के CEO का बड़ा बयान, AI से नौकरियां नहीं घटेंगी, कर्मचारियों को नए कौशल सीखने होंगे

प्रस्तावित परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल मैदान, टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट, मल्टीपर्पज इंडोर हॉल सहित विभिन्न खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, यह परियोजना नोएडा की खेल अवसंरचना को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Please Read and Share