Pink Saheli Smart Card :- दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राजधानी में DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास Pink Saheli Smart Card होना अनिवार्य होगा। इसके बाद वर्तमान पेपर-आधारित पिंक टिकट प्रणाली समाप्त कर दी जाएगी।
सरकार के अनुसार, जिन महिला यात्रियों के पास वैध Pink Saheli Smart Card होगा, वे बस में चढ़ते समय कार्ड टैप करके पहले की तरह मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। जिनके पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें सामान्य किराया देकर टिकट लेना होगा।
Donald Trump :- ट्रंप का दावा: अमेरिका और ईरान फिर करेंगे वार्ता, तनाव के बावजूद बातचीत पर बनी सहमति
परिवहन विभाग ने बताया है कि अब तक लगभग 15 लाख Pink Saheli Smart Card जारी किए जा चुके हैं। जिन महिलाओं ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है, वे DTC डिपो और विशेष शिविरों में आवेदन कर सकती हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 31 जुलाई के बाद भी जारी रहेगी, ताकि कोई पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।