लाल किले से पीएम मोदी की चेतावनी — दुश्मन ने कोशिश की तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

पीएम मोदी की दुश्मन को चेतावनी

“79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने दुश्मन को उसकी कल्पना से भी परे सजा दी है।”


आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार

पीएम मोदी ने बताया कि सेना ने सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर दुश्मन के आतंकी अड्डों को खत्म किया। इमारतों को खंडहर में बदल दिया गया और यह कार्रवाई दशकों में कभी नहीं देखी गई।


22 अप्रैल की घटना और ऑपरेशन सिंदूर

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आए आतंकियों ने निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की थी। धर्म पूछकर लोगों को मारा गया, पति को पत्नी के सामने और पिता को बच्चों के सामने गोली मारी गई। देश इस घटना से आक्रोशित था और ऑपरेशन सिंदूर इसी आक्रोश का परिणाम था।


सेना को मिली पूरी छूट

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के बाद सेना को रणनीति, लक्ष्य और समय खुद तय करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई। इसके बाद सेना ने ऐसा ऑपरेशन किया जिसने पाकिस्तान में भारी तबाही मचा दी। उन्होंने कहा कि वहां की नींद अभी भी उड़ी हुई है।


न्यूक्लियर ब्लैकमेल और आतंकवाद पर सख्ती

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत अब न्यूक्लियर ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद, आतंकियों को पनाह देने वालों और उनका समर्थन करने वालों में कोई फर्क नहीं है — ये सभी मानवता के दुश्मन हैं। भारत ने ‘न्यू नॉर्मल’ स्थापित किया है, जिसमें आतंक का जवाब सख्ती और तुरंत दिया जाएगा।


भविष्य के लिए स्पष्ट संदेश

लाल किले से पीएम मोदी ने चेतावनी दी कि अगर दुश्मन ने फिर कोशिश की तो सेना अपनी शर्तों, समय और तरीके से कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा — "खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे।"
सिंधु जल समझौते को उन्होंने एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत की नदियों का पानी भारत के किसानों का हक है।


मेड इन इंडिया रक्षा उपकरणों की ताकत

पीएम मोदी ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मेड इन इंडिया हथियारों ने दुश्मन को पलक झपकते ही नष्ट कर दिया।
अगर भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर न होता तो इतनी तेज और सफल कार्रवाई संभव नहीं थी।
पिछले
10 वर्षों से देश लगातार रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रहा है।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *