Rajasthan BSTC Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) प्रवेश परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी और अब अभ्यर्थियों को परिणाम जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) जल्द ही Rajasthan BSTC Result 2026 जारी कर सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस वर्ष राज्यभर के विभिन्न डीएलएड संस्थानों की लगभग 25,970 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को मेरिट रैंक के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अगले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं क्योंकि परिणाम के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया की अगली चरण की जानकारी भी जारी की जाएगी।
FAQ
प्रश्न: Rajasthan BSTC Result 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम अगले सप्ताह जारी हो सकता है।
प्रश्न: राजस्थान BSTC रिजल्ट कहां चेक करें?
उत्तर: अभ्यर्थी predeledraj2026.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रश्न: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर: एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
