Strait of Hormuz :- होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत और छह अन्य भारतीय नागरिकों के घायल होने के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरान के उप मिशन प्रमुख (Deputy Chief of Mission) को तलब कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
International Physics Olympiad 2026 :- इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, सभी 5 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल
रिपोर्टों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो यूएई के तेल टैंकर मिसाइल हमले की चपेट में आ गए। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीय नागरिक घायल हुए। कई घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर भारतीय दूतावास लगातार नजर बनाए हुए है।
विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजनयिक के समक्ष भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही भारत ने क्षेत्र में तनाव कम करने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। भारत के ऊर्जा आयात का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर आता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव भारत सहित कई देशों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते हमलों का असर वैश्विक तेल आपूर्ति, शिपिंग लागत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।