Venezuela Earthquake :- वेनेज़ुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 4,118 पहुंची; 16,740 घायल

Venezuela Earthquake :- वेनेज़ुएला में पिछले महीने आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 4,118 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं।

वेनेज़ुएला की संसद के प्रमुख Jorge Rodríguez ने बताया कि राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।

The Morning Star :- पूर्वी तेहरान में धमाकों की आवाज़ पर अधिकारियों का स्पष्टीकरण, विदेशी हमले से किया इनकार

भूकंप से कई इमारतें, सड़कें और सार्वजनिक ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और अस्थायी शिविरों में विस्थापित लोगों को ठहराया गया है। सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज़ करने के साथ-साथ पुनर्वास की दिशा में भी काम कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Please Read and Share