चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल जयंती मनाई गई

“दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई”

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में वी बोक व एम बोक के छात्र-छात्राओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कुलगुरु प्रो भरत मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के सेवानिवृत प्राचार्य ई राजेश सिन्हा मुख्य वक्ता रहे।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल जी के आदर्श हम सबके जीवन में अनुकरणीय है। दीनदयाल जी का चिंतन,दर्शन वर्तमान परिवेश में अत्यधिक प्रासंगिक है। आज भारत के प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के पीछे पंडित दीनदयाल जी का चिंतन ही कार्य कर रहा है।

कुलगुरु ने छात्र-छात्राओं को दीनदयाल जी के जीवन दर्शन पर कम से कम दो पृष्ठ आलेख लिखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजी  राजेश सिन्हा ने दीनदयाल जी के जीवन पर  प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के प्राचार्य इंजी  रविकांत श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर प्रो रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ आन्जनेय पाण्डेय,इं अश्विनी दुग्गल, डॉ चन्द्र प्रकाश गूजर , डॉ शिव शंकर सिंह ,इं के पी मिश्रा, मनीष तिवारी, प्रकाश त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रायोगिक और तकनीकी समन्वयन बाबूलाल का रहा।

संचालन डॉ  गोविंद सिंह ने किया। व्यवस्था कार्य में सत्यनारायण गर्ग , लक्ष्मण प्रसाद गर्ग, संजय कुमार,मुन्ना लाल , जब्बर सिंह, सन्तोष सेन आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन इजी रवि कांत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *