पीएम मोदी ने गाजा में जारी संकट और बिगड़ती सुरक्षा पर व्यक्त की गहरी चिंता

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने गाजा में जारी मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और फिलिस्तीन के लोगों को निरंतर मानवीय सहायता के लिए भारत के अटूट समर्थन की बात कही”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से द्विपक्षीय मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने गाजा में जारी मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और फिलिस्तीन के लोगों को निरंतर मानवीय सहायता के लिए भारत के अटूट समर्थन की बात कही। प्रधानमंत्री ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की टाईम-टेस्टेड सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया। पीएम ने युद्ध विराम, बंधकों की रिहाई और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल दो राष्ट्र समाधान ही क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता प्रदान कर सकता है। यह याद करते हुए कि भारत फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की सदस्यता के लिए भारत के निरंतर समर्थन को भी दोहराया।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *