सीएम सुक्खू ने किया आईजीएमसी में नए आपातकालीन और ट्रामा सेंटर का शुभारम्भ

“सीएम सुखविंदर सिंह ने किया नए ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप”

शिमला:सीएम सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी के नए ओपीडी ब्लॉक में आपातकालीन और ट्रॉमा सेंटर का शुभारम्भ किया हालांकि डेढ़ वर्ष पहले 9 मार्च 2023 को ट्रॉमा ब्लॉक का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उद्धघाटन किया था जो आज जाकर फंक्शनल हुआ।

नए ट्रॉमा सेंटर में मुख्यमंत्री ने बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की बात कही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कांग्रेस सरकर लगातार काम कर रही है जबकि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। चुनावों के वक्त आधे अधूरे भवनों और कार्यों का उद्धघाटन और शिलान्यास किए गए।

कांग्रेस सरकार ट्रॉमा सेंटर में सभी स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करेंगी ताकि लोगों को लाभ मिले। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने लोगों में झूठ परोसा जिसके लिए जयराम ठाकुर और भाजपा पर झूठ पर टैक्स लगना चाहिए। टॉयलेट टैक्स की भाजपा ने बात कही जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में ऐसा कोई टैक्स नहीं लगाया है।

जयराम ठाकुर ने झूठ बोलने में पीएचडी कर ली है और झूठ के सबसे बड़े सौदागर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर हैं।

भाजपा को पार्टी का नाम बदलकर बड़ी झूठी पार्टी नाम रख लेना चाहिए और भाजपा पर झूठ बोलने पर टैक्स लगाया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि बडे़ दुख की बात है पीएम मोदी भी बिना तथ्यों की जांच के टॉयलेट टैक्स की बात कह रहे हैं जो फीड बैक प्रदेश भाजपा और जयराम ठाकुर पीएम मोदी को दे रहें हैं वह गलत है किसी पर टॉयलेट टैक्स नहीं लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के परिणामों पर हिमाचल की गारंटियों, टॉयलेट टैक्स, मस्जिद विवाद के असर को नकारते हुए कहा कि इसका हरियाणा पर कोई असर नहीं हुआ लेकिन भाजपा ने झूठ परोसने का काम किया है।

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *