हाथरस में जिलाधिकारी ने दिए शत प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश

“हाथरस में जिलाधिकारी राहुल पांडेय का राजस्व वसूली पर जोर: 100% लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश”

19 / 09 / 2024 (PB शब्द ) सुनील शर्मा

हाथरस में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने राजस्व वसूली प्रगति की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की।

जिसमें वाणिज्य कर, आबकारी, स्टाम्प देय, परिवहन एवं खनन की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत कर में खण्डवार लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली के बारे में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रभारी खनन अधिकारी को संबंधित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए प्रवर्तन के माध्यम से दण्डात्मक कार्यवाही करने के साथ ही वसूली में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात

उन्होंने कहा कि प्रगति में अपेक्षित सुधार न होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *