उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – राज्य सरकार गोरखा समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने लिए विशेष प्रयास कर रही है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कि गढ़ी कैंट में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित ’गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है।

NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात

यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गोरखा समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा संस्कृति विभाग में गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव को शामिल कर, हर संभव अनुदान की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गोरखा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कार्य करते रहेगी।

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *