रूस और यूक्रेन ने युद्धबंदियों की अदला-बदली

“रूस और यूक्रेन ने युद्धबंदियों की अदला-बदली की। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के 95 कैदियों को सौंप दिया है”

रूस और यूक्रेन ने युद्धबंदियों की अदला-बदली की। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के 95 कैदियों को सौंप दिया है।

सैनिकों की अदला बदली के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेनी युद्धबंदियों की अदला-बदली का काम वह जारी रखेगा। इन सैनिकों की अदला बदली में संयुक्त अरब अमीरात ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त दिमित्रो लुबिनेट्स ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से यह 58वीं रिहाई है और इसके साथ ही स्वदेश वापस लौटे कैदियों की कुल संख्या 3,767 हो गई है।

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *