बागेश्वर जिले के धरमघर रेंज के कांडा तहसील क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बन चुके गुलदार को वन विभाग ने कल देर शाम ट्रेंकुलाइज कर लिया है। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात
चार दिन पहले गुलदार ने ओलनी गांव में तीन साल की एक बच्ची को अपना शिकार बनाया था। उसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढाई थी।
उधर, नई टिहरी जिले के भिलंगना रेंज के मेहरगांव तल्ला में कल शाम गुलदार के एक किशोरी पर हमल करने से उसकी मृत्यु हो गई। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में दो शूटर तैनात किए।