उत्तराखंड का आगामी विधानसभा सत्र ई-विधानसभा के रूप में होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा डिजीटलीकरण की समीक्षा बैठक में ये जानकारी दी।
विधानसभ अध्यक्ष ने बताया कि आगामी सत्र को पूरी तरह से डिजिटल करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को इस प्रक्रिया की गंभीरता और महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, प्रशिक्षण में अधिकारियों को अपना सौ प्रतिशत देना होगा जिससे किसी भी तकनीकी समस्या या नई कार्य प्रणाली को लेकर भविष्य में कोई कठिनाई न आए।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से न केवल पारदर्शिता और दक्षता आएगी, बल्कि सत्र संबंधी दस्तावेज को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजने में भी आसानी होगी। साथ ही कर्मचारियों के श्रम और ईंधन की भी बचत होगी।