नीमकाथाना स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन

“अच्छे नागरिकों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम”

01/10/2024 PB शब्द


राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड प्रदेशभर में राष्ट्र के लिए स्वयसेवकों को तैयार कर रहा है जो भविष्य में अच्छे नागरिक बन सके। इसी कडी को लेकर नीमकाथाना के खेतडी में भी शिक्षा विभाग के सौजन्य से स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के सीबीईओं जितेन्द्र सुरोलिया रहें। स्काउट गाइड सीओं महेश कालावत ने बताया कि राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर की अनुपालना में पुरे राजस्थन प्रदेश में संभाग स्तर प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को साहसिक, नैतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, चरित्रिक गुणों का विकास किया जाता है। स्काउट का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के लिए स्वयसेवको को तैयार करना होता है। साथ ही बालक-बालिकाओ का विकास किया जाता है उसका मुख्य अद््देय रखा जाता है कि भविष्य के लिए अच्छा नागरिक बने।

स्काउट गाइडर हर्ष सैनी ने बताया कि हमें स्काउट गाइडर के द्वारा विधार्थियों में अनुशासन बनाने का काम करता है। इसके अलावा अपनों से दुसरो की मदद करना, मन में निस्वार्थ भाव से सेवा करना सिखाया जाता है।

सीबीईओं जितेन्द्र सुरोलिया ने बताया कि नीमकाथाना जिले के खेतडी ब्लॉक में स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया है। अधिवेशन में गतिविधियों, सालभर का ब्यौरा पेश किया जायेगा।

 

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *