Baruipur Rape Case :- मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मामले की जांच जारी

Baruipur Rape Case :-  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को घटना के क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Lenovo :- छात्रों के लिए Lenovo का नया AI स्मार्टफोन, सोशल मीडिया ऐप्स के बिना होगा लॉन्च

यह मामला उस 12 वर्षीय बच्ची से जुड़ा है, जो 4 जुलाई को लापता हो गई थी। अगले दिन उसका शव सूरज्यापुर हाट क्षेत्र में एक बोरे के भीतर मिला था। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों ने बारुईपुर-जयनगर रोड पर प्रदर्शन किया, यातायात बाधित किया और कुछ स्थानों पर पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई थीं। इसी दौरान उग्र भीड़ ने इस मामले में संलिप्त होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में उसकी पहचान इंद्रजीत मंडल के रूप में हुई। इस घटना की भी अलग से जांच की जा रही है। बारुईपुर रेप-मर्डर मामले और आरोपी की मुठभेड़ से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी है। पुलिस ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी।

Please Read and Share
Verified by MonsterInsights