Delhi news :- दिल्ली सरकार ने बदला शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉरपोरेशन का नाम, अब होगा ‘इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम’

Delhi news :- दिल्ली सरकार ने शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉरपोरेशन (SRDC) का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम (Indraprastha Virasat Punarvikas Nigam – IVPN) कर दिया है। इस फैसले का उद्देश्य पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के संरक्षण एवं पुनर्विकास को नई दिशा देना बताया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने IVPN की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली के विरासत क्षेत्रों के पुनर्विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई।

Baruipur Rape Case :- मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मामले की जांच जारी

सरकार का कहना है कि नई पहचान के साथ निगम राजधानी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर शहरी सुविधाएं विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को विरासत स्थलों के संरक्षण, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

Please Read and Share