Ghaziabad News :- हॉर्न बजाने पर चली गोली, युवक की मौत; गाजियाबाद में सड़क विवाद ने लिया खूनी मोड़

Ghaziabad News :- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मामूली सड़क विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि वाहन को साइड देने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, युवक अपने भाई के साथ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन हटाने और हॉर्न बजाने को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई का आरोप है कि उन्होंने केवल रास्ता खाली करने के लिए हॉर्न बजाया था, जिसके बाद दबंगों ने हमला कर दिया।

UP Board marks scam :- यूपी बोर्ड के नाम पर फर्जी टॉपर बनाने का खेल! 20 हजार रुपये लेकर अंक बढ़ाने का दावा

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सड़क विवाद को हिंसा का रूप न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Please Read and Share