रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में भव्य उत्सव, सीएम योगी ने किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में आयोजित रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उत्सव में भाग लिया। सीएम योगी ने श्री रामलला के चरणों में शीश झुकाया, आरती उतारी और विधिवत दर्शन-पूजन किया।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

🕉️ रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव की भव्य शुरुआत

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय भव्य उत्सव की शुरुआत हुई। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। इस उत्सव को प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है।

इस अवसर पर पुजारियों ने रामलला का अभिषेक किया। रामलला को दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके बाद रामलला का भव्य श्रृंगार किया गया और उन्हें सोने-चांदी के तारों से बने वस्त्र पहनाए गए।

📅 तीन दिवसीय उत्सव: 11 से 13 जनवरी तक विशेष आयोजन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि यह उत्सव 11 से 13 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

पुजारियों ने बताया कि रामलला 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। उसी मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव मनाया जा रहा है।

🙏 सीएम योगी ने साधु-संतों के साथ लिया प्रसाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधु-संतों के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने रामकथा पार्क पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रामचंद्र यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

उत्सव के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हुई। भक्तों के बीच उत्साह देखने को मिला। रामकथा, भजन-कीर्तन और नृत्य-नाटिकाओं ने माहौल को भक्तिमय बना द

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *