पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को 15वें वित्त आयोग की धनराशि को शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा 15 वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग के तहत आवंटित धनराशि के सापेक्ष कम व्यय पर पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने नाराजगी जताई है।

NDMC Jantar Mantar Clean-up :- जंतर-मंतर पर सफाई अभियान तेज, 100 से अधिक सफाईकर्मी और मशीनें तैनात

उन्होंने अधिकारियों को 15 वें वित्त आयोग की धनराशि को शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए सतपाल महाराज ने अधिकारियों से राज्य के विभिन्न जिलों में चल रही योजनाओं की पूरी जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का दोहराव नहीं होना चाहिए। पंचायती राज मंत्री ने केंद्र सरकार के माध्यम से पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपए किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए जल्द इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए।

 

Please Read and Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *