Railway breaking news : 2023 से फरवरी 2025 तक ट्रेनों पर पथराव की 7,971 घटनाएं, 4,549 आरोपी गिरफ्तार

Railway breaking news : देशभर में ट्रेनों पर पथराव की बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में अहम जानकारी साझा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2023 से फरवरी 2025 के बीच भारतीय रेल में 7,971 पथराव की घटनाएं दर्ज की गईं। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए 4,549 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रेल मंत्री ने बताया कि पथराव की घटनाओं में वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को नुकसान पहुंचा है। इन घटनाओं के कारण रेलवे को क्षतिग्रस्त कोचों की मरम्मत पर करीब 5.79 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

सरकार के अनुसार, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP), राज्य पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लगातार अभियान चला रहा है। रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने जैसे कदम उठाए गए हैं।

Bharat Japan Shikhar sammelan : पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को बताया छोटी बहन, रिश्तों में दिखी नई गर्मजोशी

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्टेट लेवल सिक्योरिटी कमेटी ऑफ रेलवे (SLSCR) का गठन किया गया है, जो रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करती है। सरकार का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Please Read and Share